अनियंत्रित मोटरसाइकिल डिवाइडर टकराया, चालक जख्मी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर

मेहरमा थाना क्षेत्र के सुड़नी मोड़ के समीप एक तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे मोटरसाइकिल चालक राकेश कुमार मंडल (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. राकेश मंडल बलबड्डा थाना क्षेत्र के ढोढ़ा गांव के निवासी हैं. घटना के बाद घायल को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा लाया गया, जहां डॉ. प्रणव कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया. घायल के हाथ में गंभीर चोटें आयी थीं, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने एएसआई राजेश पांडेय को घटनास्थल पर भेजा. पूछताछ में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राकेश कुमार मंडल तेज गति से डोय की ओर से आ रहे थे और उनका संतुलन बिगड़ जाने के कारण मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >