जबरन किसी भी व्यक्ति को नहीं लगायें रंग, शांति व भाईचारे के साथ मनायें पर्व : बीडीओ

होली और ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

होली और ईद पर्व को लेकर मेहरमा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने की, जबकि बीडीओ अभिनव कुमार और इंस्पेक्टर रूबी मिंज सहित थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी उपस्थित थे. बैठक में थाना प्रभारी ने होली के मौके पर विभिन्न गांवों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली और ग्रामीणों से यह भी पूछा कि क्या किसी गांव में पर्व के दौरान कोई अप्रिय घटना घटी है. जानकारी के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि किसी भी गांव में इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है. इस दौरान बीडीओ अभिनव कुमार ने कहा कि होली एक भाईचारे का पर्व है, जिसमें लोग एक दूसरे से गले मिलते हैं, पुआ पकवान खिलाते हैं और रंग-गुलाल लगाकर खुशी मनाते हैं. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से होली के पर्व में लोग बदले की भावना और छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े करते हैं. बीडीओ ने अपील करते हुए कहा कि इस वर्ष होली पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनायें और किसी भी व्यक्ति को जबरन रंग या अबीर न लगायें. इसके अलावा, बीडीओ ने यह भी कहा कि इस बार होली पर्व में डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, ताकि शांति बनाये रखी जा सके और पर्व का आनंद बिना किसी समस्या के लिया जा सके. बैठक में सहदेव प्रसाद, राजेश पांडेय, नरेंद्र शेखर आजाद, पवन मिश्रा, शम्भू यादव सहित कई अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित थे. सभी ने शांति समिति की अपील को सहमति दी और पर्व को शांतिपूर्वक मनाने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >