शांति भंग करने वालों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई करेगी पुलिस : इंस्पेक्टर

बोआरीजोर में शांति समिति की बैठक और होली मिलन समारोह, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील

बोआरीजोर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता पुलिस इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने की और इस दौरान सभी उपस्थित लोगों से होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गयी. बैठक में बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि होली और रमजान दोनों ही पर्व भाईचारे का संदेश देते हैं. उन्होंने कहा कि पर्व को शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी व्यक्ति को जबरदस्ती रंग नहीं डालना चाहिए और केमिकल रंगों का प्रयोग करने से बचना चाहिए. पुलिस इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान शांति भंग करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर पुलिस उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस प्रशासन की गश्ती टीम लगातार इलाके में सक्रिय रहेगी. थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव ने कहा कि यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी हो, तो पुलिस को सूचित करें, लेकिन कानून को अपने हाथ में न लें. उन्होंने यह भी बताया कि होली के दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी और डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. पुलिस हमेशा शांतिपूर्ण पर्व मनाने के लिए सहयोग करेगी. बैठक के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी विकास कुमार, सुरेश, शैलेंद्र, मुखिया मंजू देवी, आनंद मरांडी, विवेक साह, अकमल अंसारी, सद्दाम अंसारी, जयप्रकाश भगत, बबलू भगत, शिवाकांत मंडल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >