पिपरजोरिया में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

पहले दिन अमरपुर और स्टार इलेवन ने दर्ज की शानदार जीत

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के अमरपुर पंचायत अंतर्गत पिपरजोरिया गांव स्थित लोइस खेल मैदान में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है. टूर्नामेंट के प्रथम दिन खेले गये मुकाबलों में अमरपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जामुझरना को 10 विकेट से पराजित किया. वहीं दूसरे मुकाबले में स्टार इलेवन ने लक्खीसराय को 100 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य निरंजन पोद्दार, पंचायत की मुखिया सायमा खातून एवं मोहम्मद असदुल्लाह ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया. जिला परिषद सदस्य निरंजन पोद्दार ने अपने संबोधन में कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्र में इस तरह के आयोजन सराहनीय हैं. उन्होंने कहा कि मानसिक विकास के लिए खेल जितना आवश्यक है, उतना ही शिक्षा भी जरूरी है. वहीं मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद असदुल्लाह ने कहा कि पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में दूर-दराज से आये खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने खिलाड़ियों को संदेश दिया कि हार-जीत से मनोबल कमजोर नहीं करना चाहिए, क्योंकि अच्छे खिलाड़ी अपनी मंजिल स्वयं प्राप्त कर लेते हैं. इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष यार मोहम्मद, अब्दुर रज्जाक, मोहम्मद खालिद, अफजल अंसारी, मुकीम सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >