बोआरीजोरी में युवती का यौन शोषण, विरोध करने पर वायरल किया फोटो

थाने में आपत्तिजनक फोटो वायरल करने एवं यौन शोषण का मामला दर्ज

बोआरीजोर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की आदिवासी युवती के साथ शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक यौन शोषण करने व विरोध करने पर आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में 24 वर्षीय युवती के भाई ने बोआरीजोर थाने में मामला दर्ज कराया है. थाने में दिये आवेदन में भाई ने बताया कि बोआरीजोर निवासी रफीन खान ने उसकी बहन के साथ शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण किया. रफीक युवती को हमेशा ब्लैकमेल करता रहा कि यदि वह किसी को बताया तो उसके भाई को जान से मार देगा. इसके बाद भी जब युवती के यौन शोषण का विरोध करना शुरू किया तो रफीक ने सोशल मीडिया पर युवती का आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी विजय केरकट्टा ने बताया कि आवेदन के अनुसार, थाना कांड संख्या 15/24 में यौन शोषण व आपत्तिनजक फोटो वायरल करने का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस जल्द ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >