सीओ ने अवैध बालू लदे दो जुगाड गाड़ी को किया जब्त

जब्त कर महागामा थाना को कर दिया गया सुपुर्द

महागामा प्रखंड कार्यालय के सामने से रविवार को मुख्यमार्ग से जा रहे अवैध बालू लदे जुगाड़ गाड़ी को जब्त किया गया है. अंचलाधिकारी खगेन महतो ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध बालू लदा दो जुगाड़ गाड़ी जा रहा है. सूचना के आधार पर जा रहे दोनों जुगाड गाड़ी को जब्त कर लिया गया. बताया कि दोनों जुगाड़ गाड़ी पर अवैध बालू लदा था. बालू लदे जुगाड गाड़ी को जब्त कर महागामा थाना को सुपुर्द कर दिया गया. साथ ही कानूनी कार्यवाही के लिए संबंधित पदाधिकारी को सूचित कर दिया गया है. बताया कि लगातार अवैध बालू एवं ओवरलोड वाहनों को लेकर छापेमारी जारी रहेगी. वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय से अवैध बालू का कारोबार फलफूल रहा है. वहीं इस तरह के कार्यवाही से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >