रिश्तेदारों को ट्रेन में बैठाने आये शिक्षक की हृदय गति रुकने से मौत

सीने में तेज दर्द हुआ और बेहोश होकर गिर पड़े

गोड्डा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना घटी, जब एक शिक्षक मनोज राणा की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गयी. वह अपने रिश्तेदारों को ट्रेन पकड़वाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे. इस घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गयी और उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पथरगामा थाना क्षेत्र के चरका गांव निवासी शिक्षक मनोज राणा गोड्डा स्टेशन पर अपने रिश्तेदारों को ट्रेन में बैठाने आये थे. प्लेटफार्म पर सामान रखने के दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश होकर गिर पड़े. उन्हें गिरते देख वहां मौजूद यात्रियों और रेल कर्मचारियों ने तत्काल मदद की और उन्हें सदर अस्पताल ले जाया. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार, उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट को बताया जा रहा है. मनोज राणा उत्क्रमित मध्य विद्यालय चनाईचक में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में गोड्डा शहर के गंगटा मुहल्ले में रहते थे. उनके निधन की खबर फैलते ही शिक्षा जगत और उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि वह एक मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे. उनके असामयिक निधन से पूरे इलाके में शोक व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >