आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की गयी जान

बारिश से बचने के लिए मुन्ना छिपने के ताड़ के पेड के नीचे चला गया. तभी जोरदार आवाज के साथ गिरे ठनका की चपेट में आ गया

हनवारा. बिहार व झारखंड की सीमा अंतर्गत हनवारा थाना क्षेत्र के कुशाहा पोखर के पास आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक मुन्ना आलम की मौत हो गयी. मुन्ना आलम बसंतराय के कैथिया गांव का रहने वाला था. मुन्ना शनिवार को हनवारा के चखमजा के पास किसी के मरने पर मिट्टी कार्यक्रम में गया हुआ था. इसी दौरान बारिश से बचने के लिए मुन्ना छिपने के ताड़ के पेड के नीचे चला गया. तभी जोरदार आवाज के साथ गिरे ठनका की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. बताया गया कि वज्रपात की चपेट में आने से पहले वह घायल हो गया. इसके बाद मिट्टी कार्यक्रम में ही आये लोगों ने उठाकर एक निजी क्लिनिक पहुंचाया. लेकिन इलाज के दौरान ही युवक की जान चली गयी. घटना के बाद युवक के शव को बसंतराय के कैथिया गांव ले जाया गया. जानकारी के अनुसार हनवारा पुलिस को भी इसकी सूचना नहीं मिल पायी थी. हालांकि बाद में पुलिस को इसकी सूचना मिल गयी. मौत की घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था. काफी संख्या में लोग पहुंच गये थे. शव को खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम के लिए सद र अस्पताल नहीं भेजा जा सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >