पथरगामा में दिनदहाड़े हथियार के बल पर बाइक सवार से 4.5 लाख रुपये की लूट

महुवासोल फोरलेन सर्विस रोड पर पांच अज्ञात बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

पथरगामा थाना क्षेत्र के महुवासोल के समीप फोरलेन सर्विस रोड में दिनदहाड़े बाइक सवार से साढ़े चार लाख रुपये की लूट की घटना सामने आयी है. पीड़ित परिवार ने इस मामले में थाना में मामला दर्ज करायी है. नगर थाना क्षेत्र के शिवपुर वार्ड संख्या-02 निवासी कमल किशोर सिंह ने पथरगामा थाना में आवेदन देते हुए बताया कि वह पीके ट्रेडर्स के प्रोपराइटर प्रवीण कुमार भगत के यहां क्षेत्रीय तसीलदार के पद पर कार्यरत हैं. 3 अप्रैल को दोपहर 12:45 बजे गोड्डा से महेशपुर और बसंतराय होते हुए तसीलदारी के लिए लौटते समय, महुवासोल के पास एक लाइन होटल के समीप, दो बाइक पर सवार पांच अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोका. पीड़ित के अनुसार, अपराधियों ने रिवॉल्वर दिखाकर डराया, बाइक जेएच17एस/3048 की चाबी छीन ली और बाइक की डिक्की में रखी 4 लाख 50 हजार रुपये की राशि निकालकर ले गये. अपराधी गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गये. पुलिस ने मामले में आवेदन मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है. कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अपराधियों को पकड़ने के लिए प्रयासरत है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >