सदर अस्पताल में विशेष कार्डियक ओपीडी, 30 मरीजों ने लिया लाभ

मणिपाल हॉस्पिटल के सहयोग से हृदय रोगियों को विशेषज्ञ परामर्श और जांच सुविधाएं उपलब्ध

गोड्डा सदर अस्पताल में हृदय रोगों से जूझ रहे मरीजों के लिए सोमवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गयी. अस्पताल परिसर में मणिपाल हॉस्पिटल ईएम बाईपास के सहयोग से एक दिवसीय विशेष कार्डियक ओपीडी का सफल आयोजन किया गया. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को उनके शहर में ही विशेषज्ञ हृदय रोग परामर्श और आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना था. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ताराशंकर झा और मणिपाल हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉ. राणा राठौर राय की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत हुई. कार्यक्रम के दौरान कुल 30 मरीजों की जांच की गयी. जांच के दौरान गंभीर मामलों को आगे के इलाज के लिए चिन्हित किया गया. आमतौर पर गंभीर हृदय रोगियों को बड़े निजी अस्पतालों या अन्य शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को राहत मिली. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने बताया कि उनका लक्ष्य है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक तक पहुंच सकें. डॉ. राणा राठौर राय ने आश्वासन दिया कि वे समय-समय पर अपनी विशेषज्ञ सेवाएं सदर अस्पताल के माध्यम से जनता तक पहुंचाते रहेंगे, ताकि हृदय रोगों के कारण होने वाली मृत्यु दर को कम किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >