37 केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान, महागामा में भी बढ़ी वोटिंग

गोड्डा नगर परिषद चुनाव में उत्साहपूर्ण मतदान

गोड्डा नगर परिषद के चुनाव में शहरवासियों ने अपने प्रतिनिधियों को चुनने में जबरदस्त उत्साह दिखाया. गोड्डा शहर के कुल 37 मतदान केंद्रों पर 21 वार्डों के लिए 11 जिला परिषद अध्यक्ष और 82 वार्ड पार्षद पदों के लिए वोटिंग हुई. शहर में कुल 34,931 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. महागामा नगर पंचायत में कुल 17 वार्डों के लिए 101 उम्मीदवार और 12 अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के लिए 19,655 मतदाताओं ने मतदान किया. शहर के मतदाताओं ने अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाकर व्यवस्थित रूप से वोट डाले. चुनाव के दौरान विभिन्न वार्डों में शांति और व्यवस्था बनी रही. पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियों की निगरानी करते रहे. डीसी अंजली यादव ने गोड्डा शहर और महागामा नगर पंचायत में चुनावी स्थिति का जायजा लिया. उनके साथ एसपी मुकेश कुमार भी मौजूद रहे. दोपहर करीब ढाई बजे शहर के गंगटा मुहल्ले स्थित प्राथमिक स्कूल में अफवाह फैल गयी कि वहां हंगामा हुआ और बम फोड़ा गया. सूचना मिलते ही एसडीपीओ अशोक रविदास और नगर थाना प्रभारी दिनेश महली के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने स्थानीय लोगों को सुरक्षित दूरी पर खदेड़कर स्थिति को नियंत्रण में लिया. इस बीच कुछ उम्मीदवार भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली. चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >