फिंगरप्रिंट के माध्यम से लाखों रुपये की निकासी का लगाया आरोप

दर्जनों महिलाओं ने लगायी न्याय की गुहार

पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के दुलीडीह, राजदाहा, भगाबांध के दर्जनों समूह की महिलाओं से 1687985 रूपये ठगी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर महिला समूह की दर्जनों महिलाओं ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही सदीम अंसारी, मफिना बीवी, खलील अंसारी पर आरोप लगाया है. महिलाओं ने आवेदन में उल्लेख किया है कि उक्त सभी व्यक्ति द्वारा ग्रुप लोन के नाम पर सभी महिलाओं का फिंगरप्रिंट लेकर लोन का सारा रकम लेकर अपने घर से परिवार के साथ बीते गुरुवार को फरार हो गया है. सभी महिलाओं को इस आशय की जानकारी ग्रुप द्वारा नोटिस से मिली. इसके बाद सभी महिलाओं ने न्याय की गुहार को लेकर थाना पहुंची. मौके पर उपस्थित गीता देवी, सबिया देवी, कलावती देवी, जावा देवी, उर्मिला देवी, उषा देवी, खीजन बीबी, सकीना बीबी, वीवी देवी, सैवुन बीबी, लीलावती देवी, जीरामनी देवी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थे. थाना प्रभारी विपिन यादव ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >