मुख्यमंत्री पहुंचे बड़ी ढाका गांव, मंत्री की मां की तस्वीर पर श्रद्धासुूमन किया अर्पित

हेलीकॉप्टर से उतरकर दिन के करीब 2:30 बजे निर्धारित समय पर बड़ी ढाका गांव पहुंचे. वहां उन्होंने झारखंड के श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री संजय प्रसाद यादव की दिवंगत माता प्राणवती देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किया.

संवाददाता, गोड्डा राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची से देवघर व देवघर हवाई अड्डे से ढाकामोड़ पहुंचे. मुख्यमंत्री श्री सोरेन ढाकामोड़ के महंत अयोध्या चंद्रशेखर प्रसाद यादव महाविद्यालय परिसर में हेलीकॉप्टर से उतरकर दिन के करीब 2:30 बजे निर्धारित समय पर बड़ी ढाका गांव पहुंचे. वहां उन्होंने झारखंड के श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री संजय प्रसाद यादव की दिवंगत माता प्राणवती देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किया. श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री ने शोकाकुल मंत्री संजय प्रसाद यादव, उनकी पत्नी कल्पना देवी, पुत्र रजनीश भारती, भाई सह बेलहर विधायक मनोज यादव, अग्निकर्ता बड़े भाई दिलीप यादव व भाई वकील यादव से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री श्री सोरेन करीब आधे घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर रुकने के बाद पुनः देवघर के लिए रवाना हो गये, उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरीसमेत कई विधायक व नेता कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में गोड्डा समेत संताल परगना क्षेत्र के अलावा झारखंड व बिहार से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता के शांति भोज में शामिल होनेवाले लोगों की भारी भीड़, वाहनों का काफिला तथा व्यापक पंडाल व हैंगर की व्यवस्था ने एक बार फिर छोटी नेमरा की याद दिला दी. बताया जाता है कि दोपहर से ही हजारों की संख्या में लोग शांति भोज में शामिल होते देखे गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >