बीडीओ ने घर-घर राष्ट्रीय मकान संख्या अंकित करने का दिया निर्देश

बोआरीजोर में बीएलओ सुपरवाइजर की बैठक आयोजित

बोआरीजोर प्रखंड के सभागार भवन में बीएलओ सुपरवाइजर की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह ने की. बैठक में उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि प्रखंड के कई गांवों में घरों की संख्या सुनिश्चित तरीके से अंकित नहीं है, जिससे कार्य में परेशानी होती है. बीडीओ ने बताया कि क्षेत्र के बीएलओ को घर-घर जाकर घरों की दीवार पर स्टीकर चिपकाकर राष्ट्रीय मकान संख्या अंकित करनी होगी. उन्होंने कहा कि यह कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाना चाहिए, ताकि मकान संख्या अंकित होने से अन्य सरकारी कार्यों में सुविधा रहे. बैठक में किशोर झा, सुरेश मरांडी, गरीब हरिजन, सुबोध कुमार, समरेंद्र कुमार, मुजाहिद अनवर, अजय शर्मा, मनोहर पोद्दार, सुनील बाड़ा सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >