मकानों के सर्वे व नंबरिंग कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश

ठाकुरगंगटी में बीएलओ की बैठक आयोजित

ठाकुरगंगटी प्रखंड के सभागार कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मंडल की उपस्थिति में बीएलओ की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सभी बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. बैठक के दौरान बीडीओ विजय कुमार मंडल ने निर्देश दिया कि नेशनल हाउस नंबर योजना के अंतर्गत सभी मकानों का सर्वेक्षण करते हुए उनका नंबरिंग कार्य किया जाये. इससे क्षेत्र में कुल मकानों की संख्या का सही आकलन किया जा सकेगा. उन्होंने सभी बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में जाकर इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा संबंधित रिपोर्ट कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया, ताकि इसकी सूची जिला स्तर पर भेजी जा सके. बीडीओ ने बताया कि इसके बाद एसआइआर का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा. इस दौरान सभी बीएलओ को मतदाता सूची से संबंधित कार्यों पर विशेष ध्यान देना होगा. उन्होंने निर्देश दिया कि जो भी युवक-युवतियां निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके हैं, लेकिन उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, उन्हें हर हाल में सूची में जोड़ा जाये, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभा सकें. इस अवसर पर पंचायती राज पदाधिकारी दिलान कुमार हांसदा सहित संबंधित सभी बीएलओ उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >