पोड़ैयाहाट टोल प्लाजा को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ा

विधायक पुत्र आक्रादित्य यादव के नेतृत्व में महा धरना का एलान

हंसडीहा-महागामा एनएच 133 सड़क पर पोड़ैयाहाट सुगाबथान स्थित टोल प्लाजा को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है. गोड्डा से लेकर रांची तक यह मुद्दा गरमाता जा रहा है. इसको लेकर विधायक पुत्र एवं युवा कांग्रेस महासचिव आक्रादित्य यादव के नेतृत्व में महा धरना आयोजित किया जाएगा. इस धरना में क्षेत्र के हजारों पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता शामिल होंगे. मामले को लेकर विधायक प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, जिनके निर्देश पर पथ निर्माण विभाग के सचिव को मामले का संज्ञान लेने का आदेश दिया गया. विधायक ने पूछा कि उक्त स्थल पर पुलिस बल की तैनाती किसके निर्देश पर की गयी है. विधानसभा में श्री यादव इस मुद्दे को उठाएंगे. विधायक की मांग है कि टोल प्लाजा को हटाया जाये, क्योंकि सरैयाहाट में पहले से ही एक टोल प्लाजा कार्यरत है और दोनों के बीच की दूरी केवल 28 किलोमीटर है. 22 मार्च 2022 में राष्ट्रीय राजमार्ग के उसी सेक्शन पर और उसी दिशा में 60 किमी से भीतर किसी अन्य टोल प्लाजा को स्थापित नहीं करने का संकल्प केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा भी पत्र के माध्यम से जारी किया गया था. श्री यादव की ओर से स्थानीय लोगों को टोल से मुक्त करने के साथ-साथ रोजगार के अवसर प्रदान करने की भी मांग उठायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >