ढोल नगाड़े के साथ फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तेहार

मारपीट व दुष्कर्म का मामला होगा दर्ज

ललमटिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत चकरा गांव पहुंच कर कई महीनों से फरार अभियुक्त मनोज मरांडी (32 वर्ष) पिता पुलिस मरांडी के घर ढोल-नगाड़े के साथ इश्तेहार चिपकाया गया. थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास ने बताया कि अभियुक्त के ऊपर कांड संख्या 72/23 के तहत दिनांक 23 अगस्त 2023 वर्ष को मारपीट व दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था. अभियुक्त फरार चल रहा था. पुलिस गांव के ग्रामीणों के समक्ष ढोल-नगाड़े के साथ अभियुक्त के घर इश्तेयार चिपकाते हुए कहा है कि अभियुक्त एक सप्ताह के अंदर न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है, तो कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >