रेडक्रॉस जिला प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर स्क्रूटनी के बाद सभी नाम सुरक्षित

21 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया

गोड्डा जिला इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के अगले त्रिवर्षीय सत्र के लिए 18 जुलाई को होने वाले चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम की स्क्रूटनी की गयी. जिला प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर 21 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव ने सभी उम्मीदवारों के नामों काे सही पाते हुए उम्मीदवारी बरकरार रखा. निवर्तमान सभापति, उपसभापति एवं सचिव क्रमशः समीर कुमार दुबे, निरभ किशोर, सुरजीत झा के अलावा सर्वजीत झा, अमित राय, तनवीर अहमद इरफानी, मनोज कुमार पप्पू, शेषमणि पांडेय, मुकेश कुमार गाडिया, शाहिद इकबाल के साथ उम्मीदवारों में अखिल कुमार झा, प्रकाश अग्रवाल, सुभाष यादव, साक्षी कुमारी, सुभाष चंद्र दास, अमरेंद्र सिंह, विपिन कुमार साह, सनोज कुमार, कुमार निशिकांत, शिवकुमार यादव, उज्ज्वल कुमार झा के नाम शामिल हैं. स्क्रूटनी के बाद नाम वापसी की तिथि 9 एवं 10 जुलाई तय की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >