दो हादसे, तीन की मौत, मेहरमा में जाम

दुर्घटना . मेहरमा में बाइक सवार दो की मौत, गोड्डा में ट्रैक्टर से मजदूर की गयी जान गोड्डा/मेहरमा : गोड्डा में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत हो गयी है. गोड्डा में ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की जान चली गयी. वहीं मेहरमा में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दो बाइक सवार […]

दुर्घटना . मेहरमा में बाइक सवार दो की मौत, गोड्डा में ट्रैक्टर से मजदूर की गयी जान

गोड्डा/मेहरमा : गोड्डा में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत हो गयी है. गोड्डा में ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की जान चली गयी. वहीं मेहरमा में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दो बाइक सवार की मौत हो गयी. घटना सोमवार के देर शाम की है. दोनों घटनाओं में घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मेहरमा के घोरीचक प्रतापपूर मुख्य मार्ग पर सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक पर सवार युवक की मौत हो गयी. मृतकों का नाम विकास यादव व अशोक यादव है. दोनों की उम्र भी लगभग 22 वर्ष बतायी जाती है. दोनो युवक बलबड्डा थाना क्षेत्र के छोटी लकड़मारा गांव के रहने वाले हैं.
बताया जाता है कि भुष्का हाट से लौट कर घर जा रहे थे. बाइक को अज्ञात वाहन ने पीछे से धक्का मारा है. धक्का लगने के साथ ही बाइक सवार मुख्य मार्ग पर गिर गया तथा घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
सेंट्रिंग का काम करते थे दोनों
मिली जानकारी के अनुसार दोनों भवन निर्माण में सेंट्रिंग का काम करते थे. काम करने के बाद ही हाट से घर लौट रहे थे. इसी बीच हादसा हुआ.
दुर्घटना के बाद लगा जाम, समझाने में जुटी पुलिस
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जाम लग गया. परिजन भी पहुंच गये तथा मुख्य मार्ग पर विलाप करने लगे. इस घटना के बाद अाक्रोशित लोगों ने जाम कर दिया. मुआवजे की मांग को लेकर देर रात तक माथापच्ची होती रही. मेहरमा इंस्पेक्टर जोखु राम व थाना प्रभारी जैनुल आवेदिन जानकारी होने पर पहुंचे तथा जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >