4.50 लाख की लूट का पुलिस ने किया उद्भेदन, पांच आरोपी गिरफ्तार

गोड्डा के एनएच 133 फोरलेन से हुई थी लूट की वारदात

गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधीग्राम महुआसोल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 133 फोरलेन पर बाइक सवार अपराधियों द्वारा 4.50 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन किया है. एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि पथरगामा से गोड्डा जा रहे कमल किशोर सिंह, निवासी शिवपुर मुहल्ला, गोड्डा, से दो बाइक पर सवार पांच अज्ञात अपराधियों ने हथियार दिखाकर उनके व्यापार के कलेक्शन का पैसा लूट लिया था. पीड़ित की शिकायत के आधार पर पथरगामा थाना में कांड संख्या 41/2 दिनांक 03.04.2026 दर्ज की गयी. एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि गठित एसआइटी टीम ने छापेमारी कर लूटकांड में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों में युगल किशोर यादव (बोहा गांव, पथरगामा), कृष्णा यादव उर्फ जगा (बोहा गांव, पथरगामा), संजीव कुमार यादव उर्फ घोल्टा (बोहा गांव, पथरगामा), ब्रह्मदेव तांती (तुलसीकित्ता, पथरगामा), सूरज कुमार भगत (कोहवारा, पथरगामा) शामिल हैं. अभियुक्तों के पास से लूटे गये कुल 4,06,700 रुपये, एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस एक और एक बाइक बरामद किया गया. एसपी ने बताया कि पुलिस की सक्रियता और गुप्त सूचना के आधार पर यह उद्भेदन संभव हुआ. गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है और लूटे गये धन की बरामदगी से पीड़ित को राहत मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >