ललमटिया थाना अंतर्गत बड़ा सिमड़ा मोहनपुर मुख्य सड़क के सिमड़ा गांव के पास गोड्डा से आ रही खाली हाइवा में शॉर्ट सर्किट हो जाने से हाइवा के केबिन पूरी तरह से जल गया. घटना में चालक एवं खलासी बाल बाल बच गये. संबंध में थाना प्रभारी रोशन कुमार ने बताया कि हाइवा राजमहल परियोजना कोयला लेने के लिए आ रही थी. हाइवा अदानी पावर प्लांट गोड्डा कोयला ले जाया करती है. अचानक आग लग जाने से चालक एवं खलासी केबिन खोलकर बाहर निकाल कर अपना जान बचायी. परियोजना के दमकल से आग पर काबू पाया गया.
शॉर्ट सर्किट से जला हाइवा, दमकल से पाया आग पर काबू

शॉर्ट सर्किट से जला हाइवा, दमकल से पाया आग पर काबू
Copied link
घटना में बाल-बाल बचा चालक एवं खलासी