एनडीआरएफ ने कर्मियों को आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार की दी जानकारी

राजमहल कोल परियोजना में आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

राजमहल कोल परियोजना के ओसीपी कार्यालय के सभागार भवन में मंगलवार को आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर देवघर के एनडीआरएफ के सदस्यों ने परियोजना के कर्मियों और पदाधिकारियों को विभिन्न आपदाओं से निपटने की विस्तृत जानकारी दी. एनडीआरएफ के सदस्यों ने बताया कि अचानक बेहोश होना, खून बहना, हड्डी टूट जाना, बिच्छू काटना जैसी आपदाओं के दौरान प्राथमिक उपचार कैसे किया जाये. इसके साथ ही उन्होंने सीपीआर देने की तकनीक भी कर्मियों को सिखायी. परियोजना के सुरक्षा पदाधिकारी पी. वर्णवाल और अंचल निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि यह जागरूकता कार्यक्रम गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश तथा डीसी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. उनका कहना था कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से परियोजना में कार्यरत कर्मियों को आपात स्थिति में तुरंत और सही कार्रवाई करने में अत्यधिक लाभ होगा. कार्यक्रम में ओसीपी सुरक्षा पदाधिकारी पीके यादव, राजस्व कर्मचारी मनोज कुमार, रामानंद प्रसाद, पवन कुमार, शीतल यादव, सुनील पंडित, संतलाल लोहार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >