बच्चों को पिलायी गयी विटामिन ''ए'' की खुराक

गोड्डा : झारखंड मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण माह की शुरुआत सदर अस्पताल से की गयी. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नगर अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, डीआरएसएचओ डॉ अनंत कुमार झा, डीएमओ डॉ रामप्रसाद व यूनिसेफ के जिला को-ऑर्डिनेटर धनंजय त्रिवेदी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. वहीं नगर अध्यक्ष श्री सिंह ने […]

गोड्डा : झारखंड मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण माह की शुरुआत सदर अस्पताल से की गयी. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नगर अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, डीआरएसएचओ डॉ अनंत कुमार झा, डीएमओ डॉ रामप्रसाद व यूनिसेफ के जिला को-ऑर्डिनेटर धनंजय त्रिवेदी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

वहीं नगर अध्यक्ष श्री सिंह ने बच्चे को विटामिन ए की खुराक भी पिलायी. अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि 11 दिसंबर से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 11 जनवरी तक पुरे एक माह तक चलेगा. सरकार का उद्देश्य है कि बच्चे स्वस्थ रहे. इसके लिए ग्रामीण महिलाओं को पोषण माह के तहत जानकारी दी जा रही है. प्राइवेट स्तर पर पैसा देकर भी बच्चों को विटामिन ए की खुराक नहीं मिलती है. इससे बच्चों को आंखों से जुड़ी बीमारी नहीं होगी. बच्चों का दृष्टि अच्छा रहेगा. एक माह के दौरान कोई बच्चा छूटे नहीं, इसके लिए टीकाकरण दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्र में भी बच्चों को खुराक पिलायी जायेगी. सरकार की योजनाओं को अंतिम पायदान पर पहुंचाने की जिम्मेवारी सभी की बनती है.

शिशु के जीवन को सुंदर बनाना है: डॉ झा
डीआरएसएचओ डॉ झा ने कहा कि शिशु एवं बच्चों के जीवन को सुंदर बनाना है. शिशु स्वास्थ्य के लिए विटामिन ए की खुराक दिया जा रहा है. छूटे बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण कर इस माह में कुपोषित बच्चों की पहचान की जानी है.
प्रसव के एक घंटे के अंदर शिशु को करायें स्तनपान
डॉ झा ने कहा कि प्रसव के पश्चात एक घंटे के अंदर नवजात को मां को स्तनपान कराना है. छह माह तक शिशु को मां का दूध तथा छह माह के बाद ठोस आहार देने के लिए कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है.
आयोडिन नमक के महत्व को बताना है
जिले के सभी नौ प्रखंडों में कार्यक्रम के तहत टीकाकरण कार्य के अलावा मातृत्व स्वास्थ्य के लिए ग्रामीणों को आयोडिन युक्त नमक के लिए जागरूक करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >