माणिकपुर में छत से गिरा मजदूर

गोड्डा : पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के माणिकपुर गांव में छत से गिर कर मजदूर पंकज पंडित 30 वर्ष घायल हो गया है. माणिकपुर गांव निवासी अर्जुन पंडित का पुत्र पंकज मंडल है. परिजनों द्वारा उसे सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया. मौके पर परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में ही एक […]

गोड्डा : पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के माणिकपुर गांव में छत से गिर कर मजदूर पंकज पंडित 30 वर्ष घायल हो गया है. माणिकपुर गांव निवासी अर्जुन पंडित का पुत्र पंकज मंडल है. परिजनों द्वारा उसे सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया. मौके पर परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में ही एक मकान में मजदूरी करने के दौरान छत से गिर गया. पुराने मकान को तोड़ने का काम मजदूर कर रहा था. इस क्रम में पैर फिसल जाने से गिर कर घायल हो गया है. उसे हाथ पैर में चोट आयी है. ऑन ड्यूटी चिकित्सकों द्वारा इलाज के बाद घायल को घर भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >