बेंगाबाद में 24 वर्षीय युवक की मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

बेंगाबाद थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवक शुभम कुमार की कमरे में संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया. परिजन जब उससे मिलने पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिला. घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

बेंगाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को 24 वर्षीय युवक शुभम कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजन उसे देखने पहुंचे, जहां वह मृत अवस्था में मिला. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

मृतक शुभम कुमार गांडेय थाना क्षेत्र के सिजुआ गांव निवासी सुखदेव गोप का बड़ा बेटा था. वह बचपन से ही बेंगाबाद थाना के सामने स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस इंस्पेक्टर बमबम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह, एसआई विजय मंडल और मुंशी धनेश्वर यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे.

ये भी पढ़ें: गिरिडीह में मोबाइल झपटकर भाग रहा था युवक, ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ा

पुलिस की मौजूदगी में शव को कमरे से बाहर निकाला गया. इसके बाद पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और आवश्यक रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की गयी.

पुलिस ने जांच के लिए मृतक का मोबाइल भी अपने कब्जे में लिया है. घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.

गिरिडीह में भारत फाइनेंस में करता था काम

परिजनों के अनुसार, शुभम कुछ माह से गिरिडीह स्थित भारत फाइनेंस में काम कर रहा था. उसके मामा ललन यादव ने बताया कि मंगलवार को वह सीएचसी बेंगाबाद में ड्यूटी पर गये थे. करीब 10 बजे घर लौटने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि शुभम अभी तक कमरे से बाहर नहीं आया है.

ये भी पढ़ें: गावां में जंगली बिरनी के हमले में 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, अब तक चार लोगों की जान गयी

परिजन जब कमरे में पहुंचे तो शुभम को मृत पाया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >