Viral Video: पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर में उत्तम कुमार अपहृत, भाई का हाईटेंशन टावर पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा

Viral Video: पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर में अपहृत उत्तम कुमार के भाई बुधन महतो ने झारखंड के गिरिडीह जिले में हाईटेंशन टावर पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा किया. मौके पर काफी भीड़ जुट गयी. लोगों ने उसे नीचे उतारने का काफी प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित टावर से नीचे उतारा गया. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी थी.

Viral Video:बगोदर (गिरिडीह), कुमार गौरव-झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो गांव में एक युवक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और ड्रामा करता रहा. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गयी. बिजली काटने पर काफी मशक्कत के बाद उसे टावर से सुरक्षित उतारा गया. टावर पर चढ़नेवाले युवक का नाम बुधन महतो (पिता-तालो महतो) है. वह मुंडरो के बखरीडीह टोले का रहनेवाला है. वह युवक पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर में अपह्रत उत्तम महतो का भाई है. उत्तम महतो नाइजर आतंकियों के कब्जे में हैं.

पुलिस के पहुंचने के बाद उतरा युवक


हाईटेंशन टावर पर चढ़ने के बाद लोगों ने उसे काफी समझाया बुझाया. जब युवक नहीं उतरने लगा, तब इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. इसके बाद बगोदर पुलिस भी पहुंची. करीब डेढ़ घंटे के बाद काफी मशक्कत के बाद सकुशल उसे उतार लिया गया.

ये भी पढ़ें: Video: झारखंड में ACB की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी अरेस्ट, घर पर भी रेड

बिजली काटने के बाद उतारा गया सुरक्षित


मुखिया बंधन महतो ने बताया कि इसका भाई उत्तम कुमार नाइजर (पश्चिमी अफ्रीका) में आतंकियों के कब्जे में है. वह टावर पर क्यों चढ़ा? यह पता नहीं चल सका है. युवक को टावर से नीचे उतारने के लिए डीवीसी रांची को सूचना दी गयी, जहां लोकेशन भेजने के बाद विभाग द्वारा शट डाउन लिया गया. तब बिजली काटी गयी. इसके बाद उसे सुरक्षित उतारा गया. युवक के नशे में होने की बात कही जा रही है.

ये भी पढ़ें: Video: झारखंड के गिरिडीह में ACB का बड़ा एक्शन, LRDC का क्लर्क 10 हजार रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

ये भी पढ़ें: Jharkhand Encounter: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा पलामू, पुलिस-TPC मुठभेड़, नक्सल सामग्री बरामद

ये भी पढ़ें: 7 मई को झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >