गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा गांव में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गयी. मृतक रानीखावा निवासी हार्दिक रजक (10), पिता शंकर रजक और प्रेम कुमार (7), पिता बिशु रजक बताये जाते हैं.
बताया जाता है कि दोनों बच्चे तालाब में फूल तोड़ने के लिए उतरे थे. इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों डूब गये. आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ने के बाद उन्हें तालाब से बाहर निकाला गया और आननफानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना से गांव में भी मातम पसर गया. हालांकि, परिजन दोनों बच्चों का शव पोस्टमार्टम कराये बिना घर लेकर चले गये.
