गांडेय में पलाश के जंगल में अधेड़ महिला का शव मिला, पहचान में जुटी पुलिस

गिरिडीह के ताराटांड़ थाना क्षेत्र के जंगल में एक अधेड़ महिला का शव पेड़ से लटका मिला. पुलिस मामले की जांच और मृतका की पहचान करने में जुटी है.

गांडेय. ताराटांड़ थाना क्षेत्र के अलयटांड़ गांव स्थित पलाश के जंगल में शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ महिला का शव मिला. पेड़ से शव लटका मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गये.

अब तक नहीं हो सकी मृतका की पहचान

ग्रामीणों की सूचना पर ताराटांड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस मृतका की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: वीवी जी राम जी योजना की समीक्षा: खर्च में उजियारपुर और मानव दिवस सृजन में बिथान अव्वल, 46 हजार योजनाएं अब भी अधूरी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. महिला की पहचान होने के बाद ही घटना के संबंध में आगे की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >