आदित्य साहू ने दिवंगत सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जतायी संवेदना

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने गिरिडीह पहुंचकर दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और कहा कि यह झारखंड की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है.

गिरिडीह. झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू रविवार को गिरिडीह पहुंचे. उन्होंने दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और नमन किया.

इस दौरान आदित्य साहू ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने परिजनों से बातचीत की और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही. मौके पर मौजूद लोगों ने सुदिव्य कुमार सोनू के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को भी याद किया.

झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति

आदित्य साहू ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड की राजनीति और गिरिडीह के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि उनके निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है.

ये भी पढ़ें: चेक बाउंस मामले में सिकंदर अंसारी को 1 साल 5 माह की सजा, 12 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की. इस दौरान भाजपा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >