शादी की खुशियां मातम में बदली, गिरिडीह में महिंद्रा थार पुल के नीचे गिरा, 4 घायल

नव विवाहिता जोड़े की शादी गुरुवार को ही संपन्न हुई थी. शादी के बाद सभी लोग दुआर लगाने की रस्म निभाने के लिए भल्लूटांड़ से चकाई जा रहे थे तभी हादसा हो गया.

मृणाल कुमार, गिरिडीह: गिरिडीह में सड़क हादसे की वजह से दूल्हा-दुल्हन सहित चार लोग घायल हो गए. घटना शुक्रवार को जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग पर देवरी थाना के चतरो के पास हुई. सभी घायलों को इलाज के लिए जलखरियोडीह स्थित निजी अस्पताल भर्ती में कराया गया. वहीं घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली.

कल ही संपन्न हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक नव विवाहिता जोड़े की शादी कल ही संपन्न हुई थी. शादी के बाद सभी लोग दुआर लगाने की रस्म निभाने के लिए अपनी महिंद्रा थार से गिरिडीह के भल्लूटांड़ से चकाई गांव जा रहे थे. इस दौरान चतरो के पास सामने से आ रही ट्रक से बचने के प्रयास में उनका वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर बने पुल की रेलिंग तोड़कर 12 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गया. जिससे वाहन पर मौजूद पति पत्नी समेत सभी 4 लोग घायल हो गये.

सभी की स्थिति गंभीर

घायलों में राजधनवार थाना क्षेत्र के भल्लूटांड़ गांव निवासी दूल्हा जय कुमार साव उम्र 25 वर्ष, दुल्हन प्रीति कुमारी 20 वर्ष, दुल्हन की बहन अंजली कुमारी 07 वर्ष, चालक मुकेश साव शामिल है. सभी घायलों को उपचार के लिए जलखरियोडीह स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां सभी की स्थिति गंभीर बताया जा रही है. दुर्घटना के बाद आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी के लेने बाद घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, क्षतिग्रस्त महिंद्रा थार को अपने कब्जे में ले लिया.

Also Read: गिरिडीह के बगोदर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, एक घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >