गिरिडीह के कई होटलों में पुलिस का छापा, कई संदिग्ध लोगों की है तलाश

गिरिडीह पुलिस को कई संदिग्ध लोगों की तलाश है. इस वजह से होटलों में छापा पड़ा है. वहीं, कई लोगों का तो यह भी कहना है कि इन दिनों आपराधिक घटनाएं शहर में बढ़ रही है, इस वजह से ये कार्रवाई हुई.

राकेश सिन्हा, गिरिडीह : गिरिडीह जिला प्रशासन बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर अलर्ट है. यही वजह है कि पुलिस की टीम देर रात शहर के किसी भी होटल में छापा मार देती है. दरअसल अक्सर यह देखा जाता है कि अपराधी दूसरे राज्यों से आकर विभिन्न होटलों में रूकते हैं और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो जाते हैं. इसके अलावा कई होटलों में अवैध तरीके से देह व्यापार का धंधा भी चलाया जाता है. इन्हीं घटनाओं को देखते हुए ही नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने देर रात शहरी क्षेत्र के कई होटलों में छापामारी अभियान चलाया.

खंगाला गया रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज

इस दौरान होटलों मे रूकने वाले लोगो की जानकारी ली गयी और होटलों में रखे रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. साथ ही होटलों के एक एक कमरे की भी जानकारी ली. हालांकि कहा तो ये भी जा रहा है कि गिरिडीह पुलिस को कई संदिग्ध लोगों की तलाश है. इस वजह से होटलों में छापा पड़ा है. बता दें कि इन दिनों आपराधिक घटनाएं शहर में बढ़ रही है. अपराधी बाहर से आकर घटनाओं को अंजाम देकर चले जा रहे हैं. इस वजह से वह कभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आते हैं. जिसे पकड़ने में पुलिस को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

कुछ दिनों पहले बगोदर के कनक होटल में पड़ा था छापा

हाल में गिरिडीह के बगोदर में पुलिस ने कनक होटल में छापा मारा था. यहां से पुलिस को कई आपत्तजनक सामग्री बरामद हुई थी. जिसके बाद 16 लड़के लड़कियों को हिरासत में लिया गया था. पूछताछ में पता चला कि पकड़े गये सभी लड़के लड़कियां स्थानीय हैं और कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं. दरअसल एसपी दीपक शर्मा को सूचना मिली थी कि कुछ युवक युवतियां गलत मकसद से होटल में ठहरे हुए हैं, जिसके बाद ये कार्रवाई हुई.

हाल ही में रांची के कई होटलों में भी पड़ा है छापा

गौरतलब है कि राजधानी रांची में पुलिस ने हाल के दिनों में कई रेड मारी है. हाल ही में पुलिस ने कांटा टोली के अर्बन रिट्रीट होटल में छापा मारा. जिसमें कुल 10 लोगों को हिरासत में लिया गया था. हिरासत में लिये गये लोगों में सेक्स रैकेट में शामिल छह लड़कियां भी शामिल थीं. ये बिहार, छत्तीसगढ़ और बंगाल की रहने वाली थीं.

Also Read: गिरिडीह में नाराज पिता ने अपनी 40 वर्षीय बेटी की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >