बगोदर सड़क हादसे के बाद जिंदगी की जंग हारे पूर्व सरपंच के बेटे, धनबाद के अस्पताल में तोड़ा दम

बगोदर-हजारीबाग रोड पर सड़क हादसे में घायल माहुरी गांव के पूर्व सरपंच के बेटे महादेव महतो ने धनबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस दुखद घटना से परिवार पर टूटा गम का पहाड़.

गिरिडीह. बगोदर-हजारीबाग रोड पर चौथा पेट्रोल पंप के समीप सात सितंबर को हुए सड़क हादसे में घायल माहुरी गांव निवासी महादेव महतो की धनबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. हादसे के बाद से उनका इलाज चल रहा था. मंगलवार की रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

बताया गया कि माहुरी गांव के पूर्व सरपंच स्वर्गीय श्यामलाल महतो के छोटे पुत्र महादेव महतो सात सितंबर की सुबह करीब पांच बजे बाइक से हजारीबाग से बगोदर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान चौथा पेट्रोल पंप के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में महादेव महतो गंभीर रूप से घायल हो गये.

हजारीबाग से धनबाद ले जाया गया था

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महादेव महतो को इलाज के लिए हजारीबाग अस्पताल ले गये. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें धनबाद रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उन्हें धनबाद के एक निजी अस्पताल ले गये, जहां उनका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

महादेव महतो सड़क निर्माण से जुड़े कार्य करते थे. उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वे अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं.

घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोगों और परिचितों ने शोक जताया. ग्रामीणों ने महादेव महतो के निधन पर परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

ये भी पढ़ें: करमा पर्व 2026: गिरिडीह के देवरी में क्यों खास तरीके से सजाए जा रहे हैं अखरा? जानें तैयारियों की रंगत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar gaurav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >