तमाशा बनी मोहब्बत! गिरिडीह कोर्ट के बाहर शादी को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस को करना पड़ा बीच-बचाव

Giridih Court News: गिरिडीह कोर्ट परिसर के बाहर बुधवार को प्रेमी युगल की शादी को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर हंगामा हुआ. राजधनवार में बीती रात हुई जबरन शादी के बाद मामला कोर्ट मैरेज तक पहुंचा, जहां दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. देखिए, कैसे नगर थाना पुलिस ने स्थिति को संभाला और क्या है पूरा मामला.

Giridih Court News, गिरिडीह (बिनोद शर्मा की रिपोर्ट): गिरिडीह जिले में कोर्ट परिसर के बाहर, बुधवार को प्रेमी युगल के मामले को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर हंगामा और झड़प हुई. एक पक्ष इस विवाह के समर्थन में था, जबकि दूसरा पक्ष इस रिश्ते को पूरी तरह स्वीकार करने से इनकार कर रहा था. इसी बात को लेकर दोनों पक्ष कचहरी के मुख्य द्वार के पास ही आमने-सामने आ गए, जिससे पूरे इलाके में काफी समय तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा.

रात में गांव में हुई थी ‘जबरन’ शादी

मिली जानकारी के अनुसार, राजधनवार थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था. इस दौरान ग्रामीणों और युवती के परिजनों ने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया और दबाव बनाकर दोनों की आनन-फानन में शादी करवा दी. अगले दिन, युवती के परिजन इस शादी को कानूनी रूप देने और ‘कोर्ट मैरेज’ कराने के लिए युवक को लेकर गिरिडीह कोर्ट पहुंचे, जिसकी खबर मिलते ही लड़के के परिजन भी वहां आ धमके.

Also Read: कोयला डिस्पैच में CCL का ‘फ्लॉप शो’! हर साल बढ़ता जा रहा लक्ष्य और उपलब्धि के बीच का अंतर

कोर्ट के बाहर संग्राम, बाद में हुई पुलिस की एंट्री

युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे पर जानलेवा दबाव बनाकर यह शादी कराई गई है, जिसे वे किसी भी हाल में मान्यता नहीं देंगे. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई तीखी बहस हो गयी और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक जा पहुंचा. स्थिति बिगड़ता देख नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया. पुलिस सुरक्षा के बीच प्रेमी युगल को अपने साथ थाने ले आई है और अब पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

Also Read: गढ़वा डीसी का हंटर! रंका के BPO हासिम अंसारी बर्खास्त, ‘दीदी बाड़ी’ योजना में करोड़ों रुपये का बंदरबांट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >