गांडेय के बरमसिया वन पंचायत में मौजूद पहाड़पुर गांव पिछले 15 दिनों से अंधेरे में हैं. गांव में लगा 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर जल जाने के बाद से इसकी मरम्मत को लेकर विभाग ने कोई पहल नहीं की है. आम दिनचर्या से लेकर बच्चों का पठन-पाठन तक प्रभावित हो जाने से लोग परेशान हैं.
शिकायत के बाद भी विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है. सामाजिक कार्यकर्ता रीतेश यादव ने बताया कि विभागीय लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों ने नये ट्रांसफॉर्मर के लिए विधायक व विभाग से पहल की मांग की है.
