भारतीय जनता पार्टी पीरटांड़ प्रखंड कमेटी की ओर से शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई. तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए. हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने मधुबन, चिरकी बाजार समेत विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया. इस दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा.
कार्यकर्ताओं ने लोगों से राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश देते हुए तिरंगे के सम्मान का संकल्प लिया.यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया.
मौके पर शरद भक्त, श्याम प्रसाद,सिकंदर हेमब्रम,अजय सिंह, सोमनाथ पांडेय, बबलू साव, मुकेश मंडल, रेखा देवी समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
