छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में BJP का हल्लाबोल! ढाई घंटे जीटी रोड जाम, हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी

झारखंड के बगोदर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने पुरानी जीटी रोड को ढाई घंटे तक जाम कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बगोदर,गिरिडीह: छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बगोदर की पुरानी जीटी रोड को ढाई घंटे तक जाम किया गया. भाजपाइयों ने सुबह साढ़े नौ बजे बगोदर चौक पर वाहनों को रोक दिया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जाम कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला मंत्री महेश मिश्रा कर रहे थे.

परीक्षा और पेपर लीक को लेकर सरकार पर निशाना

कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए गिरिडीह जिला परिषद उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने कहा कि प्रदेश में परीक्षा के नाम पर सरकार छात्रों के भविष्य से खेल रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड में परीक्षाएं होती हैं, लेकिन उससे पहले पेपर लीक हो जाता है. राज्य में नौकरी दुकान में बिकने वाले सामान की तरह हो गई है. इस सरकार ने छात्रों को भी नहीं छोड़ा, जिससे छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं.

साढ़े 12 बजे समाप्त हुआ जाम

जामस्थल पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद थे. जाम साढ़े 12 बजे समाप्त किया गया.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बगोदर प्रखंड प्रमुख आशा राज, जिला मंत्री महेश मिश्रा, जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार, मुखिया तुलसी महतो, दिलीप साव, दीपू मंडल, राजू सिंह, जीवलाल महतो, सुदीप जायसवाल, गोल्डन जायसवाल, सोनू सिंह समेत अन्य मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar gourav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >