बिरनी में पेट्रोल से झुलसे युवक की मौत के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी तेज

बाराडीह जमीन विवाद में झुलसे युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।

बिरनी: प्रखंड के बाराडीह गांव में जमीन विवाद में पेट्रोल से गंभीर रूप से झुलसे युवक सहोदर यादव की मौत के बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार 1 अगस्त को बाराडीह मोड़ के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया था और आरोपियों की गिरफ्तारी व न्याय की मांग की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ धनंजय राम ने मृतक के परिजनों, ग्रामीणों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से बातचीत की थी। उन्होंने जमीन विवाद से जुड़े इस मामले में तीन दिनों के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही थी।

एसडीपीओ के आश्वासन के बाद भरकट्टा ओपी के केस अनुसंधानकर्ता और ओपी प्रभारी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रहे हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति को पकड़ा था, लेकिन पहचान और पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

बताया जाता है कि बाराडीह गांव में रूपलाल यादव और प्रकाश यादव, झरि महतो सहित अन्य लोगों के बीच जमीन विवाद कई वर्षों से चल रहा था। इसी विवाद को लेकर 23 जुलाई को दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें सहोदर यादव पेट्रोल से झुलस गया था।

घटना के बाद उसका इलाज चल रहा था, लेकिन करीब एक सप्ताह बाद 31 जुलाई को रांची के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। इस मामले में मृतक के भाई ने 15 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुटी है।


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >