जमुआ : पिस्टल दिखा कर छीनी बाइक, शिकायत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Mar 2017 7:55 AM
जमुआ : डोमनपहाड़ी-चुंगलो मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर रात अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर एक बाइक छीन ली. भुगतभोगी अशोक कुमार सिंह (पिता चांदो सिंह-मंझिलाडीह) ने जमुआ पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि 25 मार्च को वह अपनी बाइक से अपने दोस्त की बहन को लेकर डोमनपहाड़ी चुंगलो तारा मोड़ जा रहा था. […]
जमुआ : डोमनपहाड़ी-चुंगलो मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर रात अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर एक बाइक छीन ली. भुगतभोगी अशोक कुमार सिंह (पिता चांदो सिंह-मंझिलाडीह) ने जमुआ पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि 25 मार्च को वह अपनी बाइक से अपने दोस्त की बहन को लेकर डोमनपहाड़ी चुंगलो तारा मोड़ जा रहा था.
इसी क्रम में पीछे से एक बाइक सवार चार अपराधियों ने उसे रोका और रिवाल्वर दिखाकर बाइक की चाभी व जेब से मोबाइल ले लिया. हल्ला करने का प्रयास करने पर अपराधियों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और बाइक लेकर फरार हो गये. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










