बीपीएल परिवार को 90 प्रतिशत अनुदान में दी जायेगी दो-दो गायें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2016 12:00 AM
बेंगाबाद. बीपीएल परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने को ले गव्य विकास विभाग द्वारा ग्रामीणों के बीच दो-दो गायें वितरित करने की तैयारी की जा रही है. इस संबंध में गुरुवार को फिटकोरिया पंचायत भवन में जिला गव्य विकास पदाधिकारी उमेश कुमार ने जनप्रतिनिधियों व स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर कई जानकारी दी. […]
बेंगाबाद. बीपीएल परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने को ले गव्य विकास विभाग द्वारा ग्रामीणों के बीच दो-दो गायें वितरित करने की तैयारी की जा रही है. इस संबंध में गुरुवार को फिटकोरिया पंचायत भवन में जिला गव्य विकास पदाधिकारी उमेश कुमार ने जनप्रतिनिधियों व स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर कई जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पंचायत के सभी गांवों के बीपीएल परिवार से जुड़े लोगों को विभाग की ओर से आय वृद्धि योजना के तहत दो-दो गायें 90 प्रतिशत अनुदान पर दी जायेगी.
शेष 10 प्रतिशत की राशि को किसान समिति के माध्यम से दूध बेच कर चुकाना है. गांवों में दुग्ध समिति का गठन कर अध्यक्ष, सचिव व अन्य पदाधिकारी का चयन ग्राम सभा के माध्यम से किया जायेगा. जिसकी कॉपी विभाग के पास जमा करनी होगी. इसके बाद गांव के लाभुकों का सर्वे कर समिति सूची तैयार करेगी और चयनित लाभुकों को उन्नत नस्ल की गाय दी जायेगी. प्रमुख रामप्रसाद यादव ने कहा कि सरकार की यह अति महत्वाकांक्षी योजना है. बिना कोई पूंजी के किसानों को दो गायें देना सराहनीय कदम है. पंसस जसीमा खातून ने कहा कि सभी गरीब किसानों को इस योजना का लाभ दिलाया जायेगा. मौके पर मुखिया आशा देवी, हसनैन आलम, असगर अंसारी, सदाम अंसारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










