पति-पत्नी के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

गिरिडीह : पति-पत्नी के साथ मारपीट किये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में चुंजका के बैकुंठ साव के लिखित शिकायत पर मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. दर्ज प्राथमिकी में रेवत साव, कौशल्या देवी, मीना देवी, बिनोद मंडल, गुड़िया देवी, मेघलाल साव, बबीता देवी, मेघलाल साव की […]
गिरिडीह : पति-पत्नी के साथ मारपीट किये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में चुंजका के बैकुंठ साव के लिखित शिकायत पर मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. दर्ज प्राथमिकी में रेवत साव, कौशल्या देवी, मीना देवी, बिनोद मंडल, गुड़िया देवी, मेघलाल साव, बबीता देवी, मेघलाल साव की पत्नी व लक्ष्मी कुमारी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. बैकुंड साव ने सभी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.
पति की पिटाई से घायल : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पपरवाटांड़ में पति की पिटाई से घायल पत्नी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल गूंजा देवी(35) ने नगर थाना के पुअनि अजरकांत झा को दिये बयान बयान में कहा है कि जानवार गुम हो जाने की बात को लेकर पति ने शराब पी कर उसके साथ मारपीट की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










