ट्रक के धक्के से युवक घायल

ट्रक के धक्के से युवक घायल

रमना : रमना थाना क्षेत्र के परसवान गांव निवासी मानिकचंद बैठा का 35 वर्षीय पुत्र अशोक बैठा ट्रक के चपेट में आने से घायल हो गया है. यह घटना मंगलवार की सुबह सात बजे की है. बताया गया कि अशोक सड़क किनारे चल रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे धक्का मार दिया.

इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल घटनास्थल पहुंचे थानेदार लालबिहारी प्रसाद ने घायल अशोक को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

साथ अशोक को धक्का मारकर भाग रहे ट्रक को थाना प्रभारी ने श्री वंशीधर नगर पुलिस के सहयोग से चालक सहित जब्त कर लिया है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >