प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट
गढ़वा. चिनिया थाना क्षेत्र के विलायती खैर गांव में बुधवार को एक महिला को सांप ने डस लिया. पीड़िता की पहचान रामलाल सिंह की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. परिजनों के अनुसार, सुनीता देवी घर के पीछे झाड़ी में किसी काम से गई थीं. इसी दौरान एक सांप ने उनके बाएं पैर में डस लिया. सांप के डसने की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में सुनीता देवी का इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है.
ये भी पढ़ें: गढ़वा : खेत में घास काटने गई महिला को सांप ने काटा, हालत खतरे से बाहर
