गढ़वा : खेत में घास काटने गई महिला को सांप ने काटा, हालत खतरे से बाहर

गढ़वा के टंडवा गांव में घास काट रही एक महिला को सांप ने डस लिया. महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है.

प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट

गढ़वा. रमना थाना क्षेत्र के टंडवा गांव में खेत में घास काटने गई महिला को सांप ने डस लिया. घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर

जानकारी के अनुसार, टंडवा गांव निवासी राम गति विश्वकर्मा की पत्नी श्यामला देवी घास काटने के लिए खेत गई थी. इसी दौरान सांप ने उसके दाएं हाथ की उंगली में डस लिया. सांप के काटने की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का इलाज शुरू किया. चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल श्यामला देवी की स्थिति खतरे से बाहर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >