विशुनपुरा. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में लगाया गया आरओ मशीन एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराने वाला फ्रीजर पिछले लगभग दस महीनों से खराब पड़ा हुआ है. भीषण गर्मी के इस मौसम में कार्यालय पहुंचने वाले आम लोगों के साथ-साथ कर्मियों को भी पेयजल की भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार लगभग एक वर्ष पूर्व प्रखंड कार्यालय परिसर में लोगों की सुविधा के लिए आरओ मशीन एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए फ्रीजर लगाया गया था. लेकिन मशीन लगने के कुछ दिनों बाद ही दोनों उपकरण खराब हो गये. स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते दस महीनों से मशीन बंद पड़ी है, बावजूद इसके अब तक इसकी मरम्मत नहीं करायी गयी है. प्रतिदिन विभिन्न कार्यों से प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पहुंचने वाले ग्रामीणों को गर्मी में पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है. लोगों ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में पहले ठंडा पानी का जार भी उपलब्ध कराया जाता था. लेकिन वह व्यवस्था भी पिछले चार-पांच दिनों से बंद पड़ी हुई है. इसके कारण कार्यालय पहुंचने वाले लोगों के साथ-साथ प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों को भी टंकी का गर्म पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरओ मशीन एवं फ्रीजर की समुचित मरम्मत कराने तथा नियमित रूप से स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है.
अंचल कार्यालय में 10 माह से खराब पड़ा आरओ मशीन

अंचल कार्यालय में 10 माह से खराब पड़ा आरओ मशीन
Copied link
अंचल कार्यालय में 10 माह से खराब पड़ा आरओ मशीन