गढ़वा : SIR विसंगति को लेकर परती कुश्वानी में लगा विशेष शिविर, दस्तावेजों की हुई जांच

केतार पंचायत सचिवालय में मतदाता सूची की विसंगतियों को दूर करने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दस्तावेजों की जांच और सुधार कार्य किए गए.

संदीप कुमार की रिपोर्ट

केतार (गढ़वा). परती कुश्वानी पंचायत सचिवालय के प्रांगण में बुधवार को SIR(स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत विशेष शिविर लगाया गया. शिविर का उद्देश्य मतदाता सूची में सामने आई विसंगतियों को दूर करना था. प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार की मौजूदगी में शिविर में पहुंचे मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच की गई. जरूरी दस्तावेजों को सत्यापित करने के बाद उन्हें ऑनलाइन अपलोड भी किया गया.

SIR के दौरान AI के माध्यम से मतदाता सूची की जांच

प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि SIR के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से मतदाता सूची में नाम, पिता का नाम, उम्र और जन्मतिथि समेत अन्य जानकारियों में अंतर पाया गया है. ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि नोटिस पाने वाले मतदाताओं को निर्धारित तिथि के अनुसार पंचायतवार लगाए जा रहे शिविर में जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचना है. यहां फॉर्म भरने के साथ आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड कराए जा रहे हैं.

उम्र के अनुसार दस्तावेज जरूरी

अधिकारी ने बताया कि निर्धारित 12 दस्तावेजों में से जरूरत के अनुसार एक या दो दस्तावेज प्रस्तुत किए जा सकते हैं. इनमें जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, खतियान और वंशावली समेत अन्य मान्य दस्तावेज शामिल हैं. 1 जुलाई 1987 से पहले जन्म लेने वाले मतदाताओं को केवल अपना दस्तावेज देना होगा. वहीं 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्म लेने वालों को अपना और माता-पिता में से किसी एक का दस्तावेज देना होगा.

ये भी पढ़ें: गढ़वा: विधायक सत्येंद्र तिवारी की पहल पर रमकंडा के भुइयां टोला में लगा विशेष शिविर, दर्जनों ने दिया आवेदन

अपना, माता और पिता तीनों के दस्तावेज जरूरी

इसी तरह 2 दिसंबर 2004 के बाद जन्म लेने वाले मतदाताओं को अपना, माता और पिता तीनों के दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे. शिविर में प्रखंड समन्वयक राकेश कुमार, पंचायत सचिव आदित्य कुमार, सिराज अंसारी, रोजगार सेवक रामकुमार प्रजापति, पंकज सिंह, धीरेंद्र विश्वकर्मा, मुखिया मुन्नी देवी, दीनदयाल गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >