Video: गढ़वा के गोदरमाना में पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत, हेमंत सोरेन ने शोक जताया

Massive Fire in Garhwa: गढ़वा जिले के गोदरमाना में पटाखा दुकान में लगी भीषण आग ने 5 लोगों की जान ले ली. दुकानदार पटाखा जलाकर टेस्ट कर रहा था, इसी दौरान पटाखों में आग लग गयी और देखते ही देखते पूरी दुकान चपेट में आ गयी.

Massive Fire in Garhwa: छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित झारखंड के गढ़वा जिले में सोमवार को एक पटाखे की दुकान में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में दुकानदार, दुकान में काम करने वाली महिला कर्मचारी और 3 ग्राहक शामिल हैं. ग्राहकों में 2 छोटे बच्चे भी थे. दोनों सगे भाई थे. पता चला है कि पटाखा दुकानदार कुश कुमार पटाखा फोड़ कर उसकी जांच कर रहा था. इसी दौरान बाहर रखे पटाखों में आग लग गयी और दुकान जल गया. डर के मारे दुकानदार उन दोनों बच्चों को लेकर अंदर चला गया. दुकान की शटर गिरा दी, जिसकी वजह से दम घुटने से दुकान में मौजूद सभी 5 लोगों की मौत हो गयी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर शोक जताया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा कि गढ़वा के रंका प्रखंड में पटाखा दुकान में आग लगने से 5 लोगों की मौत की खबर मिली है. मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति दें. शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. सीएम ने कहा है कि जिला प्रशासन मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

गढ़वा डीसी बोले – 3 नाबालिग समेत 5 लोगों की हुई है मौत

गढ़वा के उपायुक्त शेखर जमुआर ने बताया है कि 3 नाबालिग समेत 5 लोगों की मौत हो गयी है. उपायुक्त ने बताया कि रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना में एक दुकान के बाहर पटाखे रखे हुए थे. प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि धुआं की वजह से दम घुटने से सभी की मौत हो गयी.

पोस्टमार्टम के लिए शवों को गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया

गढ़वा के उपायुक्त ने कहा है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधान के तहत आर्थिक मदद दी जायेगी.

दिन में 11:30 बजे गोदरमाना बाजार के मेन रोड पर लगी आग

आज दिन में करीब 11:30 बजे गोदरमाना बाजार के मेन रोड पर वनांचल ग्रामीण बैंक के सामने स्थित कुश कुमार की पटाखों की दुकान में अचानक भीषण आग लग गयी. आग लगते ही पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के दुकानदार और राहगीर इधर-उधर भागने लगे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रामानुजगंज से आये फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बुझायी आग

सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से दमकल गाड़ी पहुंची. फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आधे घंटे के भीतर आग को नियंत्रित कर लिया. तब तक दुकानदार सहित 5 लोगों की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद सभी लोगों को रामानुजगंज अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में जांच करने के बाद डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया.

रंका थाना की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा

रंका थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. गढ़वा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं.

दुकान में रखे सभी सामान जल गये. फोटो : प्रभात खबर

इन लोगों की हुई है मौत

मृतकों में गोदरमाना निवासी दुकानदार कुश कुमार (46), भंडरिया थाना क्षेत्र के नौका निवासी अजित केसरी (32), रंका के गोदरमाना निवासी भोला केसरी (7), नमन केसरी (9) और दुकान की कर्मचारी सुशीला केरकेट्टा (15)शामिल हैं. सुशीला रंका थाना क्षेत्र के बूढ़ापरास की रहने वाली थी. मृतकों में दो बच्चे भी हैं, जो सगे भाई थे.

इसे भी पढ़ें

10 मार्च को 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें रेट लिस्ट

बिहार जाना हुआ आसान, रांची-जयनगर के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, ये है रूट और टाइम-टेबल

SNMMCH में कभी भी ठप हो सकती है पाइपलाइन से ऑक्सीजन सप्लाई व्यवस्था

Jharkhand Assembly Uproar: कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में भाजपा का हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >