आज सत्ता संभालेगी शहर की सरकार, नवनिर्वाचित अध्यक्ष दौलत सोनी लेंगे शपथ

आज सत्ता संभालेगी शहर की सरकार, नवनिर्वाचित अध्यक्ष दौलत सोनी लेंगे शपथ

प्रतिनिधि, गढ़वा नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद अब शहर की नयी सरकार के औपचारिक रूप से कार्यभार संभालने की शुरुआत मंगलवार से होगी. गढ़वा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दौलत सोनी मंगलवार को पद संभालेंगे और गोपनीयता की शपथ लेंगे. इसको लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह के लिए निर्धारित स्थल पर मंच, बैठने की व्यवस्था व अन्य आवश्यक इंतजाम कर लिए गये हैं. कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे. शपथ ग्रहण के साथ ही नगर परिषद की नयी टीम औपचारिक रूप से शहर के विकास की जिम्मेदारी संभालेगी. लोगों को उम्मीद है कि नयी नगर सरकार शहर की साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, जल निकासी तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करेगी. शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष दौलत सोनी शहर के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को भी साझा कर सकते हैं. वहीं नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षद भी शपथ लेकर अपने-अपने वार्ड के विकास कार्यों के लिए सक्रिय भूमिका निभायेंगे. शहरवासियों में नयी नगर सरकार के गठन को लेकर उत्साह है और लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी. वहीं मंगलवार को ही उपाध्यक्ष का चुनाव भी कराया जायेगा. इसे लेकर भी तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >