ढापन पानी पहाड़ी पर सरना झंडा स्थापित, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

ढापन पानी पहाड़ी पर सरना झंडा स्थापित, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

प्रतिनिधि, भंडरिया भंडरिया प्रखंड के जोगिया मठ टोला स्थित ढापन पानी पहाड़ी में सरना उरांव आदिवासी समिति भंडरिया के तत्वावधान में सरना झंडा स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर गढ़वा और पलामू जिले के दर्जनों गांवों से सरना आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. कार्यक्रम में समाज की एकता, अखंडता तथा सरना धर्म, संस्कृति, परंपरा, भाषा और रीति-रिवाजों को बचाने पर विशेष जोर दिया गया. कार्यक्रम की शुरुआत जुर्मुनिया नदी से निकाली गयी कलश यात्रा से हुई. गांव की महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश में जल भरकर गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला. कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए कर्मा अखरा पहुंची. वहां पाहन इन्द्र बाखला के नेतृत्व में समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की. इसके बाद सभी लोग जोगिया मठ टोला स्थित ढापन पानी पहाड़ी पहुंचे, जहां सरना झंडा विधिवत स्थापित किया गया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान उसकी संस्कृति, भाषा और परंपराओं से होती है. यदि इन्हें सुरक्षित नहीं रखा गया तो आने वाली पीढ़ियां अपनी जड़ों से दूर हो जायेंगी. मौके पर समाज के लोगों ने सरना धर्म, आदिवासी संस्कृति, भाषा और परंपराओं की रक्षा करने तथा इसे आने वाली पीढ़ी तक सुरक्षित पहुंचाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में हरिदास तिर्की, लक्ष्मन उरांव, शंभू उरांव, राजेंद्र तिर्की, पीटर उरांव, अतुल उरांव, सुनीत मिंज, संजय कच्छप सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >