प्रतिनिधि, चिनिया (गढ़वा) चिनिया थाना पुलिस ने हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है. पकड़े गये दोनों आरोपी चिनिया थाना क्षेत्र के हेताड़ कला ग्राम (हथबझवा टोला) के रहने वाले हैं. चिनिया थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों में स्व विगन कोरवा का पुत्र विजय कोरवा और रामप्रसाद कोरवा का पुत्र नरेश कोरवा शामिल हैं. दोनों के विरुद्ध चिनिया थाना में हत्या से संबंधित मामला दर्ज किया गया था. दोनों के खिलाफ एक व्यक्ति की हत्या करने का गंभीर आरोप है, जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही थी. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की और सोमवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को गढ़वा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस इस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से छानबीन कर रही है.
हत्या मामले के दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
हत्या मामले के दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
