प्रतिनिधि, डंडई डंडई प्रखंड के सोनेहरा पंचायत में विकास योजनाओं में अनियमितता और मनमानी के आरोपों की जांच शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल करमाली ने की. उप मुखिया चांदनी और वार्ड सदस्यों की शिकायत पर बीडीओ ने विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया, जिसमें कई गड़बड़ियां सामने आयीं. वार्ड सदस्यों ने मुखिया और पंचायत सचिव पर बिना कार्यकारिणी बैठक योजना चयन, फर्जी हस्ताक्षर से राशि निकासी तथा मनरेगा योजनाओं में बिना मजदूर काम कराये भुगतान करने का आरोप लगाया था. जांच के दौरान यासीन अंसारी, कमोद दास और लोकनाथ प्रसाद के डोभा निर्माण योजनाओं में योजना बोर्ड नहीं मिला. वहीं कागजों में मजदूरों की उपस्थिति दर्ज थी, लेकिन स्थल पर कोई मजदूर कार्य करते नहीं पाया गया. इसके अलावा राजेश्वर यादव के घर से बनारसी बिहारी के घर तक प्रस्तावित नाली निर्माण योजना की जांच में भी अनियमितता सामने आयी. चयनित स्थल के बजाय दूसरी जगह नाली निर्माण दिखाकर करीब 60 हजार रुपये की निकासी की बात सामने आयी. हालांकि मदन शाह के डोभा निर्माण योजना में कार्य नियमानुसार पाया गया.
योजनाओं के जांच में मिली कई अनियमितताएं
योजनाओं के जांच में मिली कई अनियमितताएं
